काम अगर अपनी पसंद का हो तो उसे करने का मजा हि कुछ और होता ह !

खुशी देता है अपनी पसंद का काम
जब आप अपने काम से प्यार करते हैं तो आप देखना चाहते हैं कि कितना अच्छा कर सकते हैं।


जो काम आपको अच्छा नहीं लगता, उसे छोड़कर जब आप अपनी पसंद का काम करने लगेंगे तो आपको ये फायदे होंगे

मजे लेकर काम करते हैं।

अपनी रुचियों को विकसित करने और व्यक्तिगत क्षमताओं को नए मुकाम पर ले जाने में जो खुशी मिलती है, उसका वर्णन करना मुश्किल है। दुनिया नई दिखने लगती है, जहां कोई सीमा नहीं होती। जहां आगे की ओर बढ़ाया गया एक कदम दूसरा कदम को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और आपकी मुलाकात अपने वास्तविक रूप से होती है।


खुशी मिलती है और बनी रहती है।

क्या आपको याद है पिछली बार कब आपकी संतुष्टि कुछ घंटों से ज्यादा टिकी? जब तक आप अपने जीवन के हर पल को प्यार नहीं करेंगे तब तक काश ऐसा होता, काश वैसा होता का पछतावा आपके जेहन से नहीं निकल पाएगा। आप हमेशा यही सोचते रहेंगे कि अगर आप वैसा किया होता तो कितना अच्छा होता। तो क्यों न वही किया जाए जो आपको अच्छा लगता हो । अपनी पसंद का काम करके आपको खुशी मिलेगी। यह खुशी आपके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी।

रचनात्मकता में इजाफा

अगर आप अपने मन और इच्छाओं की सुनते है तो आपकी कल्पना शक्ति में विस्तार होता है। बंधनों और जानकारी न होने के डर से जूझने की बजाय आप खुद को संभावनाओं के सागर में गोते लगाते हुए पा सकते हैं। इसे इस तरह के उदाहरणों से समझा जा सकता है कि प्रेरित शेफ बेहतरीन डिश पकाता है, लेखन से प्यार करने वाला लेखक पढ़ने लायक कंटेंट तैयार करता है। परोपकार की भावना रखने वाला डॉक्टर सबसे अच्छा इलाज कर पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपनी पसंद का काम करते है और उन्हें उस काम में मजा आता है।

दुनिया के प्रति सकारात्मक नज़रिया  

ओह फिर वही पहले जैसा दिन। क्या आप भी सुबह उठने के बाद इसी निराशावादी विचार से दो चार होती है? अगर ऐसा है तो संभावना है कि आप ऐस दिनचर्या में झोंक दी गई हो, जो आपकी पसंद की न हो। ऐसे में आपके जीवन में ऊर्जा समाप्त होने लगती है। वहीं जब आप अपने काम को एंजॉय करती है तो आपका हर दिन एक नई ऊर्जा लेकर आता है। काम को बोझ समझने की बजाय आप कुछ नया रखने, काम पूरा करने और इससे मिलने वाली खुशी के बारे में जादा सोचते है। अब आपके लिए वित्तीय लाभ की जगह व्यक्तिगत विकास महत्वपूर्ण हो जाता है।

समान सोच वाले लोग साथ आएंगे

खुशी संक्रामक होती है और खुश रहने वालों में चुम्बकीय शक्ति होती है। जो आपकी इस शक्ति से आकर्षित हो जाते हैं, वे भी कम जादुई नहीं होते। आपको तरह खुश रहने वाले लोग किसी न किसी तरह से आपसे जुड़ ही जाते हैं और आपकी खुशी में बढ़ोत्तरी करते हैं। जब आप खुद को और अपने जुनून को स्वीकार करती हैं, अपने दिल को खोल देती हैं तो लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। कुछ ही समय में आप अपने आप को दुनिया के सबसे अच्छे दोस्तों से घिरा हुआ पाते हैं।


आप प्यार के मायने सीखते हैं।

अपनी पसंद का काम करके आप इस दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति यानी खुद से एक रिश्ता कायम करती है। आपको मुलाकात अपने वास्तविक रूप से होती है। शुरू में जुड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन जब यह हो जाता है तो इससे अच्छा अहसास और कोई नहीं होता। जो अच्छा लगे, वहीं करें। आप देखेंगी कि आप खुद से ही सबसे ज्यादा प्यार करने लगेंगी। हर दिन आपके लिए एक उपहार होगा, जहां आप अपनी रुचि को पोषित कर पाएंगी।

टिप्पणियाँ